जन्नत जमीन पर शूटिंग शुरू
कहते हैं कि सिनेमा समाज का आईना होता है। इसी तथ्य को चरितार्थ करने हेतु समाज को संदेश देने के लिए हिन्दी फ़िल्म जन्नत जमीन पर का निर्माण किया जा रहा है। बाल व्यापार पर आधारित इस फिल्म के मध्यकम से समाज में नई चेतना जागृत करने का सफल प्रयास किया जा रहा है। इस फ़िल्म में संदेश देने के साथ साथ दर्शकों के मनोरंजन के लिये रोमांटिक लव स्टोरी का भी समावेश किया गया है। प्रोडक्शन हाउस माया इंटरटेनमेंटस की इस फ़िल्म की शूटिंग मड आइलैंड में की जा रही है।

फ़िल्म के निर्माता सुजीत कपूर हैं। निर्देशक राज केसरी हैं। छायांकन राहुल सक्सेना का है। सहायक निर्देशक धारा कपूर हैं। टेक्निकल टीम के साथ उम्दा फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य कलाकार रिषभ सुराना, मनोज शिंदे, सुजीत कपूर, चाँदनी, डिंपल भट्ट एवं अन्य हैं।
—-Ramchandra Yadav (PRO)
More Stories
सुनील मांझी के निर्देशन में मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय ने शुरू किया ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग
समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए संघमित्रा ताई गायकवाड को मिला दोहरा सम्मान
WBC Cares India Brings Hope To Young Aspirants At Jind, Haryana