चाँदनी सिंह का नया लुक फिल्म के सेट से हुआ वायरल
चंचल, चुलबुली, यू ट्यूब स्टार चाँदनी सिंह अपने मनमोहक नृत्य व अदायगी से करोड़ों दिलों में राज कर रहीं हैं। उनके फैंस को उनके गानों के वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इन दिनों उनका नया हॉट लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसे वे सुर्ख़ियों में हैं। उनका यह नया लुक भोजपुरी फिल्म क्रेक फाइटर का है, जिसकी शूटिंग वे इन दिनों झारखण्ड के रांची में पावरस्टार पवन सिंह के साथ कर रही हैं। इस फिल्म में चाँदनी काफी मोहक व हॉट लुक में नजर आने वाली हैं, जो उनके फैंस और सिनेप्रेमियों के लिए सरप्राईज पैक्ड होगा। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह के साथ दी है। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है।




गौरतलब है कि पवन सिंह के साथ चाँदनी सिंह ने सावन के पावन महीना में सुपर डुपर हिट काँवर गीत गउरा हो तनि हँसि द का वीडियो किया था, जो दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था। उसके बाद पवन सिंह के साथ ही दो भोजपुरी फिल्में बॉस तथा राजा में काम किया है। क्रेक फाईटर पवन सिंह के साथ चाँदनी की तीसरी फ़िल्म है। पवन सिंह के अलावा चाँदनी सिंह और भी कई स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के साथ मै नागिन तू सपेरा, यश कुमार के साथ फिल्म विजयी भवः और संजीव मिश्रा के साथ बद्रीनाथ में भी अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर की मूल निवासी चाँदनी सिंह ने अपना फ़िल्मी सफर म्यूजिकल वीडियो अल्बम से किया था, अब तक उन्होंने दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू जैसे सुपरस्टार के साथ म्यूजिक वीडियो अलबम कर चुकी हैं। उनके सभी अल्बम के गाने यू ट्यूब पर मिलियन व्यूज पार किये हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उन्हें यू ट्यूब स्टार का ख़िताब मिलने के साथ ही साथ वे फिल्म निर्माता – निर्देशक की पहली पसंद बनी हुई हैं और एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग करने के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो भी करती रहती हैं।
More Stories
Sonu Banarasi Singer Turned Hero, Begins Shooting For ‘Janam Janam Ke Saath’ With Mani Bhattacharya
Vinod Gupta, Organiser Of Bhojpuri Film Awards And Uttarakhandi Film Awards, Started Shooting For The Garhwali Film ‘Ghaur Ek Mandir’
बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा की दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ के ट्रेलर में दिखा रौद्र अवतार