विनोद यादव ने शादी की सालगिरह पर जरूरतमंद लोगों की मदद
गुंड फ़िल्म अभिनेता विनोद यादव जल्द ही बॉलीवुड की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। फिल्म गुंडा में उनके द्वारा निभाए गए बेहतरीन किरदार के बाद अब वे बॉलीवुड की वेब सीरीज में नजर आएगे। जिसमें वे एक खतरनाक किरदार निभाने वाले है। जो दर्शकों को एक बार फिर से मंत्र मुग्ध कर देगा। बतादें कि विनोद यादव यूपी के बरेली शहर के रहने वाले है। वे बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं।
इस समय विनोद यादव अपनी धर्मपत्नी साक्षी यादव और बेटे अन्नी यादव के साथ में अलीबाग में छुट्टियां मना रहे हैं। इसकी एक खास वजह भी है। विनोद यहां अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी यही मना रहे हैं, जिसके लिए वे अपने परिवार के साथ में अलीबाग आए हुए हैं।
इसके अलावा विनोद ने यह श्री विक्रम विनायक मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों को खाने की सामग्री एवं कपड़े बांटे। विनोद समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय में भी कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। विनोद की शादी की सालगिरह पर तमाम उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।
विनोद ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर अपने सभी चाहने वाले को दिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही सभी को उनकी आने वाली वेब सीरीज के बारे में जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।
More Stories
फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में उभरते सितारे केनील मोदी को मिला कर्मदीप सम्मान 2025 “बेस्ट मॉडल और एक्टर” का खिताब लेजेंडरी एक्टर रज़ा मुराद के हाथों मिला सम्मान
एक बार फिर नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘थंडेल’ धूम मचाने के लिए हैं तैयार ! 15 जून को होने जा रहा हैं पहली बार टेलीविज़न पर वर्ल्ड प्रीमियर !एक्टर नागा चैतन्य ने कही ये बात !
एक्टर नागा चैतन्या अब एक और बेंच मार्क सेट करने की तैयारी में! अपने पिता और दादा की इस विरासत को बढ़ा रहे हैं शान से !