रोशनी और सुख समृद्धि के त्यौहार दीपावली की सभी नगरवासियों को समाजसेवक हंसु कुमार पांडेय ने बधाई और शुभकामनाएं दी
मुंबई। भारतवर्ष के विशेष पर्व दीपावली पर समाजसेवक और लोकनेता हंसु कुमार पांडेय ने सभी नगरवासियों को बधाई दी है। उत्तर भारतीय और कोरी समाज के लोगों के लिए भी एक विशेष सौगात रखी है जो उनके जीत के साथ ही पूरा किया जाएगा। समाजसेवक हंसु कुमार पांडेय ने जनता को बताया कि लंकाधिपति रावण पर विजय प्राप्त कर भगवान राम, माँ जानकी के साथ अयोध्या लौटे थे। भगवान राम के आगमन और विजय की खुशी में अयोध्या के नगरवासियों ने जैसे धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया था। मीरा भायंदर के वासी भी वैसे ही हर्षोल्लास से दीपावली मनाएं। माँ महालक्ष्मी की कृपादृष्टि सभी पर बनी रहे।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में 145 विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवक, लोकनेता और व्यवसायी हंसु कुमार पांडेय ने नामांकन भरा है। वह पहले भी नगरसेवक चुनाव में नगरवासियों के सहयोग से तीन बार विजयी हो चुके हैं और इस वर्ष भी मीरा भायंदर की जनता की उम्मीदों में खरे उतरेंगे।


समाजसेवक हंसु कुमार पांडेय ने दी मीरा भायंदर की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं
हंसु कुमार पांडेय ने की मतदाताओं से जागरूक रहने की अपील
More Stories
AAFT’s 18th Global Film Festival Noida 2025 Opens With Spectacular Grandeur — Crowned The Biggest Academic Film Festival In The World
जदयू दिल्ली प्रदेश कार्यालय में महासदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ,एक सप्ताह में 5 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘दिलवा में रखिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज